सेक्टर 123 की विभिन्न सोसाइटियों — भूमि ग्रीन सोसाइटी, राधा कुंज,बाला जी एवं अन्य आवासीय परिसरों — में मिलकर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ द्वारा हुआ तथा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया गया।
मुख्य वक्ता पूज्य करुणेश जी महाराज, श्रीधाम वृंदावन ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन संस्कृति देवों की संस्कृति है तथा पंचमहाभूतों के बिना मानव का अस्तित्व संभव नहीं है। उन्होंने “सर्वे भवन्तु सुखिनः” को हमारा मूल मंत्र बताते हुए समाज में एकता और संगठन का आह्वान किया। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता का उल्लेख करते हुए समाज से आग्रह किया कि भेदभाव त्यागकर सनातन को संगठित करें।
इस अवसर पर रविंद्र जी (महानगर सह सेवा प्रमुख) ने संगठन की यात्रा पर प्रकाश डाला तथा श्रीमती मोनिका चौहान (विभाग संपर्क प्रमुख) ने ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। आयोजन समिति ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।




