नवजीवन इंटर कॉलेज में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन वैज्ञानिकता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया
नोएडा के भंगेल में जिला विज्ञान क्लब गौतम बुद्ध नगर के द्वारा नवजीवन इंटर कॉलेज में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन वैज्ञानिकता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य
विद्यार्थियों में पर्यावरण एवं जीवन शैली को लेकर जागरूक करना है पर्यावरण हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है ‘पर्यावरण नहीं तो हम नहीं’ स्वस्थ जीवन यापन करने के लिए पर्यावरण स्वस्थ साफ सुथरा रखना होगा
हम किस तरीके से अपने पर्यावरण को स्वस्थ रख सकते हैं इसको लेकर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव के तौर पर पर्यावरण से जुड़े मॉडल बनाया. सभी विद्यार्थियों को नोटबुक पेन एवं सर्टिफिकेट दिया गया
इस कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिसमें तीन प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया
पुरस्कृत टीमों का नाम इस प्रकार है:-
प्रथम पुरस्कार:- रव्या एवं अजि को मिला
द्वितीय पुरस्कार :-तविशी एवं साक्षी एवं
तृतीय पुरस्कार :- अंशिका एवं शिल्पी टीम ने प्राप्त किया
इस कार्यक्रम का रूपरेखा जिला विज्ञान क्लब गौतम बुद्ध नगर के समन्वयक डॉ अर्चना शिरोमणि के द्वारा किया गया
मुख्य अतिथि के रूप में मोहकम सिंह चौहान पूर्व प्रधानाचार्य नवजीवन इंटर कॉलेज भंगेल, अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह प्रधानाचार्य नवजीवन इंटर कॉलेज, निर्णायक समिति मे अरविंद कुशवाहा गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज, एवं अमृता रहे। मंच संचालक राजेश कुमार, सचिन के द्वारा किया गया एवं अन्य गणमान शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।




