बिहार पुलिस सप्ताह के द्वितीय दिवस दिनांक 23 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय वैशाली श्री विक्रम सिहाग के निर्देशन में साइबर थाना टीम द्वारा इंडियन पब्लिक स्कूल, हाजीपुर (वैशाली) में छात्र-छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित क्या करें एवं क्या न करें (Do’s & Don’ts), वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के नवीनतम तरीकों, उनसे उत्पन्न चुनौतियों तथा स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
सत्र में छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया—
1. राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, पोर्टल cybercrime.gov.in तथा साइबर थाना की भूमिका के बारे में जानकारी।
2. साइबर बुलिंग से बचाव के उपाय।
3. विभिन्न प्रकार की साइबर ठगी जैसे APK फाइल फ्रॉड, बिजली मीटर अपडेट फ्रॉड, RTO चालान APK फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड आदि के बारे में जागरूकता।
4. सभी सोशल मीडिया ऐप्स में टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखने की सलाह।
5. फर्जी लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहने हेतु जागरूकता।
6. OTP, CVV, पासवर्ड एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा नहीं करने की हिदायत।
7. फर्जी ऑनलाइन गेम्स एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी से सतर्क रहने के बारे में जानकारी।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को साझा किया तथा साइबर अपराध से बचाव के व्यावहारिक उपायों के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
