समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय कंचनजंगा मार्केट सेक्टर 53 में ,भारत रत्न, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर शिक्षाविद् और स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के लिए मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी को याद किया और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
महासचिव विकास यादव व टीटू यादव ने कहा कि मौलाना आज़ाद की धर्मनिरपेक्षता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो उनके वैचारिक ढांचे के अनुरूप है।
महकार तंवर व गौरव कुमार यादव ने कहा कि कलाम आज़ाद का निधन 22 फरवरी 1958 को हुआ था।
वे एक स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी राजनेता और पत्रकार थे, जिन्होंने देश की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
साथी ही साथ बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की भी मासिक बैठक आयोजित की गई । जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया गया।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में…..
विकास यादव ,महकार तंवर, टीटू यादव, गौरव कुमार यादव, फूल सिंह यादव, लोकेश यादव, हरपाल सिंह, राणा मुखर्जी, शादाब खान, सतवीर यादव, बिल्लू सैफी, राम सहेली, अरविंद चौहान, वीर बहादुर, नीर अवाना, विनोद, निरोगी सिंह, रोहित कुमार,मानसिड, कृपा शंकर यादव, कृष्ण कुमार कमल, ओमपाल सिंह, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, विश्वास, मनोज सिंह, महेश कुमार, अजय कुमार ,सिकंदर पासवान
