Home राजनीति डेंगू-चिकनगुनिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने...

डेंगू-चिकनगुनिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

0

 

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार एवं राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार।

 

पटना, बिहार: राज्य में डेंगू एवं चिकनगुनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री  निशांत कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में राज्यभर में चल रहे फॉगिंग अभियान, मच्छर नियंत्रण, जांच, उपचार व्यवस्था तथा सरकारी अस्पतालों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जिलों में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि फॉगिंग अभियान को तेज किया जाए, जलजमाव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी हो तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

बांकीपुर उपचुनाव बना बिहार की सियासत का सबसे बड़ा रण, पहली बार चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर

 

स्वास्थ्य विभाग के सचिव  कुमार रवि ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, अस्पतालों में पर्याप्त बेड, प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की तैनाती तथा उपचार व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखा जाए। साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें तथा डेंगू-चिकनगुनिया नियंत्रण से संबंधित सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा करें।

स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी एवं मच्छररोधी उपायों का उपयोग करें तथा बुखार, शरीर दर्द या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version