Home राज्य बिहार Hajipur News:-11 महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर का...

Hajipur News:-11 महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर का निर्माण, अभिभावकों ने फिर छेड़ी ‘विद्यालय बचाओ’ मुहिम

0
Hajipur News:-11 महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर का निर्माण, अभिभावकों ने फिर छेड़ी 'विद्यालय बचाओ' मुहिम

निर्माण में 11 महीने की देरी से बढ़ी अभिभावकों की चिंता, केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर बचाओ समिति फिर हुई सक्रिय समय पर भवन निर्माण की मांग को लेकर अभिभावकों ने बनाई रणनीति, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी

हाजीपुर, वैशाली।केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर के स्थायी भवन निर्माण में लगातार हो रही देरी को लेकर एक बार फिर अभिभावकों का आक्रोश सामने आया है। विद्यालय के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति ने दोबारा आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। समिति का कहना है कि भूमि आवंटन और भूमि पूजन के लगभग 11 महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।

Facebook :https://www.facebook.com/share/v/1PrYATiTYo/

केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी। दो दशकों तक विद्यालय बिना स्थायी भवन के संचालित होता रहा। जर्जर भवन और भूमि के अभाव के कारण एक समय ऐसा भी आया जब नए छात्रों का नामांकन बंद हो गया और विद्यालय के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे। इसके बाद अभिभावकों ने केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन शुरू किया। आंदोलन के परिणामस्वरूप वर्ष 2025-26 के लिए दोबारा नामांकन शुरू हुआ और अगस्त 2025 में विद्यालय के लिए भूमि आवंटित होने के बाद भूमि पूजन भी संपन्न कराया गया।

हालांकि, समिति का आरोप है कि निर्माण एजेंसी को दो वर्षों में भवन तैयार करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन भूमि पूजन के करीब 11 महीने बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका। इससे अभिभावकों और विद्यार्थियों में निराशा का माहौल है।

 

केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर बचाओ समिति
Hajipur News:-11 महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर का निर्माण, अभिभावकों ने फिर छेड़ी ‘विद्यालय बचाओ’ मुहिम

 

इसी मुद्दे को लेकर समिति के महासचिव अमोद कुमार निराला, सचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुशवाहा, उपसचिव एवं प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार, शिक्षाविद शिवकुमार हरि तथा अन्य अभिभावकों ने केंद्रीय विद्यालय परिसर और प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की गई।

महासचिव अमोद कुमार निराला ने कहा कि जिले में प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बावजूद केंद्रीय विद्यालय का निर्माण समय पर नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो समिति सभी अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी वैशाली से मुलाकात करेगी और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।

“भूमि मिली, उम्मीद जगी… लेकिन निर्माण की रफ्तार पर फिर उठे सवाल।”

समिति के सचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुशवाहा ने निर्माण एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ठेकेदार की लापरवाही और शिथिलता के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सभी लोग एकजुट नहीं हुए तो यह महत्वपूर्ण परियोजना भी अन्य लंबित विकास योजनाओं की तरह प्रभावित हो सकती है। उनका कहना था कि केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि पूरे वैशाली जिले की शैक्षणिक पहचान है और इसके निर्माण से जिले में भविष्य में अन्य केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

 

यह भी खबर पढ़े:- गंभीर आरोप सिद्ध होने पर जेबीटी शिक्षक सेवा से बर्खास्त

 

बैठक के अंत में समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जल्द ही सभी अभिभावकों की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी वैशाली से मिलकर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग करेगा, ताकि छात्रों को जल्द से जल्द आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी विद्यालय भवन मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version