Home राज्य उत्तर प्रदेश लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-56 नोएडा में जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब,...

लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-56 नोएडा में जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रंग-बिरंगी रोशनी और कृष्ण झांकियों ने मोहा मन

0
नोएडा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्माष्टमी 2026 का भव्य आयोजन, 12 हजार भक्तों ने किए दर्शन

नोएडा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-56, नोएडा में 4 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। मंदिर परिसर को अद्भुत रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

जन्माष्टमी समारोह की शुरुआत 3 सितंबर से ही हो गई थी। इस दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा भजन संध्या का आयोजन हुआ। मध्यरात्रि में लड्डू गोपाल का अभिषेक किया गया और भक्तों के लिए विशेष भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई।

20 निजी गार्ड और स्थानीय पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

4 सितंबर को मुख्य कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर समिति द्वारा 20 निजी सुरक्षा गार्डों और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई थी। मंदिर के अंदर महिला पुलिसकर्मियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैदी से संभाला।

मंदिर परिसर की सुरक्षा और निगरानी के लिए समिति द्वारा 20 सीसीटीवी कैमरों से मंदिर के कोने-कोने पर नजर रखने की व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एक बड़े स्क्रीन पर भक्तों के लिए लगातार चलाया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।

11 फीट ऊंचा बर्फ का शिवलिंग बना विशेष आकर्षण

जन्माष्टमी समारोह में बर्फ से निर्मित 11 फीट ऊंचा शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

मंदिर के गीता भवन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और महाभारत से जुड़ी स्वचालित झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। इनमें प्रमुख रूप से—

  • कृष्ण-सुदामा मिलन
  • भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को विराट स्वरूप के दर्शन
  • कुरुक्षेत्र युद्ध शुरू होने से पहले अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश
  • सुंदर घोड़ों वाले रथ पर रंगीन शीशों से सुसज्जित मनमोहक दृश्य
  • द्रौपदी चीरहरण
  • भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के प्रकोप से गोकुलवासियों की रक्षा

जैसी झांकियां शामिल थीं।

janmashtami-2026-lakshmi-narayan-mandir-sector-56-noida
लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-56 नोएडा में जन्माष्टमी 2026 का भव्य आयोजन हुआ। रंग-बिरंगी सजावट, कृष्ण झांकियां, 11 फीट बर्फ का शिवलिंग और हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।

वैष्णो देवी और अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए देर रात तक लगी रही कतार

मंदिर परिसर में बनाई गई वैष्णो देवी और अमरनाथ जी की गुफा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। रात्रि 12 बजे तक भी श्रद्धालुओं की कतार समाप्त नहीं हुई।

मुख्य मंदिर में झूले पर विराजमान बालकृष्ण को झूला झुलाने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर महिला मंडल ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस व्यवस्था को अत्यंत कुशलता के साथ संभाला।

सभी भक्तों को शाम 6 बजे से मध्यरात्रि तक व्रत का विशेष प्रसाद वितरित किया गया।

रात्रि 12 बजे तक 10 से 12 हजार भक्तों ने किए दर्शन

मंदिर समिति के अनुसार, रात्रि 12 बजे आरती होने तक लगभग 10 से 12 हजार भक्तों ने भगवान बाल गोपाल के दर्शन किए और व्रत का विशेष प्रसाद ग्रहण किया।

सांसद डॉ. महेश शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने किए दर्शन

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों ने पहुंचकर भगवान बाल गोपाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

माननीय अतिथियों में डॉ. महेश शर्मा, सांसद एवं पूर्व मंत्री; पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य; कैप्टन विकास गुप्ता, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश; भाजपा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर; महेश चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष; दीपक विज, चेयरमैन, पंजाबी विकास मंच तथा मंदिर समिति के चेयरमैन डॉ. डी.के. मोदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके अलावा एस.एस. सचदेव और संजीव पुरी सहित अन्य लोगों ने भी बाल गोपाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने मंदिर में भक्तों की पंक्ति व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

मंदिर प्रबंध समिति और महिला मंडल ने किया भक्तों का स्वागत

इस अवसर पर मंदिर की प्रबंध समिति के माननीय आर.एन. गुप्ता, ओ.पी. गोयल, जी.के. बंसल, जे.एम. सेठ, आर.के. भट्ट, ए.के. गुप्ता, हरीश सभरवाल, इंदर पाल खंडपुर और संजीव बांधा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों में संजय मावी, हरीश जुगरान और अमीर सिंह सहित अन्य लोगों ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

मंदिर महिला मंडल की सदस्याओं और बाल गोपाल की सखियों में निर्मल हांडा, मंजु सेठ, मधु भट्ट, वंदना बंसल, मीनू खांडपुर, सीता सभरवाल, सुषम मंधार, दीपा नारंग, अर्चना नारंग, मिसेज बंसल, पांडे, कुंडू, सरोज, कामिनी और विनीत कपूर सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं का अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया।

रंग-बिरंगी रोशनी, भव्य सजावट, आकर्षक झांकियों, भजन-कीर्तन और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-56 नोएडा में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्ति का एक यादगार आयोजन साबित हुआ।

यह भीं खबर पढ़े:- सड़क सुरक्षा, शिक्षा और राष्ट्रीय सेवा का दिया संदेश

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version