Home देश नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी फेस-एक पुलिस, खुले में शराब पीने...

नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी फेस-एक पुलिस, खुले में शराब पीने वाले 61 लोगों पर कार्रवाई

0
नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी फेस-1 पुलिस, खुले में शराब पीने वाले 61 लोगों पर कार्रवाई

 

नोएडा। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ थाना फेस-1 पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। थाना प्रभारी फेस-1 के नेतृत्व में मंगलवार, 24 जून 2026 को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष जांच अभियान

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान हरौला सेक्टर-5 स्थित शराब ठेका, बांस-बल्ली मार्केट सेक्टर-9, कोहली धर्मकांटा, झुंडपुरा बॉर्डर समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान खुले में शराब पीते पाए गए 61 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 के तहत कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी खबरें पढ़ें:-

यमुना और हिंडन नदी के खादर (डूब) क्षेत्र में चलेगा बुलडोजर, अवैध निर्माणों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

यमुना और हिंडन नदी के खादर (डूब) क्षेत्र में चलेगा बुलडोजर, अवैध निर्माणों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 

 

थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, हरौला से झुंडपुरा बॉर्डर तक पुलिस की सख्ती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और कानून का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।

 

फेस-1 पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने भी सराहा है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होने से क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर होगी।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version