Home राज्य उत्तर प्रदेश नोएडा में भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ हुआ...

नोएडा में भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ हुआ आयोजन का शुभारंभ

0
noida-ramleela-2026-bhumi-pujan-sanatan-dharm-committee

नोएडा। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की 41 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला की तैयारियों के क्रम में रविवार को नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया और रामलीला के ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा मुख्य अतिथि तथा विधायक पंकज सिंह उपमुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अलावा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व विधायक विमला बाथम, कैप्टन विकास गुप्ता, मधुसूदन दादू, पीयूष द्विवेदी, एच.पी. सिंह परिहार, एस.पी. जैन, पंकज जिंदल, मुकेश गुप्ता, प्रताप मेहता, डा. वी.एस. चौहान, हरीश वर्मा और रविकांत मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समिति के अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, महासचिव संजय बाली सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी भूमि पूजन में सहभागिता की। समिति से जुड़े अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों में टी.एन. गोविल, विकास अग्रवाल, संजय गुप्ता, संजय गोयल, ओमवीर आवाना, सुशील भारद्वाज, आर.के. अग्रवाल, डा. वी.के. गुप्ता, राकेश कत्याल, एस.के. सिंघल, विनोद शर्मा, अर्चना राय, मीनाक्षी शर्मा, मीनाक्षी चौहान, सान्या चौधरी, सुष्मिता, पुष्पा रावत, नीलू जैन, विपिन बंसल, ओ.पी. गुप्ता, राधाकिशन गर्ग, अल्पेश गर्ग, एन.के. अग्रवाल, सौरभ गोविल, प्रमोद रंगा, एस.के. राणा, डी.के. मित्तल, लोकेश कश्यप, विनय शर्मा, अमित त्यागी, धर्मेंद्र चौहान, श्रेया चतुर्वेदी, रोहित ठाकुर, पुनीत शुक्ला, प्रज्ञा पाठक, नरेंद्र चोपड़ा और भूपेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति ने भव्य रामलीला के लिए भूमि पूजन किया। रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक होगा।
नोएडा में भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ शुभारंभ

41 वर्षों से सनातन संस्कृति का संदेश

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा पिछले 41 वर्षों से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस वर्ष भी रामलीला को भव्य और गरिमामय स्वरूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

समिति ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में रामलीला स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा से प्रेरणा लें तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

11 से 21 अक्टूबर तक होगा रामलीला मंचन

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के अनुसार, इस वर्ष रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा और विजयदशमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

यह भी खबर पढ़े :- BHOOKH वृक्षारोपण अभियान

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version