Home राजनीति सपा नोएडा महानगर व्यापार सभा की मासिक बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं...

सपा नोएडा महानगर व्यापार सभा की मासिक बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्च

0

सपा नोएडा महानगर व्यापार सभा की मासिक बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्

समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर व्यापार सभा की मासिक बैठक का आयोजन सेक्टर-22 स्थित सैफ्रन बैंक्विट हॉल में किया गया। बैठक की समीक्षा एवं अध्यक्षता समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि आज देश का व्यापारी वर्ग अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद छोटे और मध्यम व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है तथा बढ़ती जटिलताओं के कारण व्यापार करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है, जिसके कारण व्यापारी वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों, युवाओं, मजदूरों और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण छोटे व्यापारी आर्थिक दबाव में हैं और बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ है। डॉ. गुप्ता ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी उनके हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा श्री प्रदीप जायसवाल, अरिहंत मंडल प्रभारी श्री अक्षय जैन, महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, श्री बाबूलाल बंसल, श्री विकास यादव, श्री शिव कुमार यादव, श्री उमेश सिंह, श्री रामवीर यादव, श्री राणा मुखर्जी, श्री निश्चल एवं श्री गुड्डू उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version