Monday, July 27, 2026
Google search engine
Home देश गिग वर्कर्स के लिए बने एसी लाउंज का मंत्री ने किया निरीक्षण,...

गिग वर्कर्स के लिए बने एसी लाउंज का मंत्री ने किया निरीक्षण, श्रमिकों से संवाद कर जाना उनका हाल

0
49
एसी लाउंज पहुंचकर मंत्री ने जाना गिग वर्कर्स का हाल, सुविधाओं का किया निरीक्षण

एसी लाउंज पहुंचकर मंत्री ने जाना गिग वर्कर्स का हाल, सुविधाओं का किया निरीक्षण

पटना:- नीतीश मिश्रा ,माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग ने आज पटना में गिग वर्कर्स के लिए गांधी मैदान गेट नंबर- 4 के समीप एवं आयकर गोलंबर के समीप निर्मित अत्याधुनिक एयर-कंडीशंड (एसी) लाउंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाउंज में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया तथा इसके सुचारु संचालन एवं रखरखाव के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।गौरतलब है की

 

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा “बदलती शहरी अर्थव्यवस्था में गिग वर्कर्स की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। खाद्य सामग्री, आवश्यक वस्तुओं एवं विभिन्न सेवाओं की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित करने में इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी है। ऐसे कर्मियों के लिए बेहतर कार्य परिवेश एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह श्रमिक कल्याण एवं समावेशी शहरी विकास की दिशा में बिहार सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है”*

 

उल्लेखनीय है कि पटना देश का तीसरा शहर है, जहाँ गिग वर्कर्स के लिए विशेष रूप से एसी लाउंज की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा स्विगी, जोमैटो एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुड़े डिलीवरी पार्टनर्स तथा गिग वर्कर्स को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है, जो दिनभर विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएँ प्रदान करते हैं।

 

लाउंज में गिग वर्कर्स के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, स्वच्छ वातावरण तथा विश्राम की अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इससे उन्हें भीषण गर्मी, वर्षा एवं अन्य प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के दौरान राहत मिलेगी तथा वे अपने कार्य के बीच विश्राम कर सकेंगे।

प्रत्येक लाउंज में एक समय में लगभग 15 गिग वर्कर्स के बैठने की क्षमता है

 

निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने स्विगी, जोमैटो एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुड़े गिग वर्कर्स के साथ संवाद भी किया। उन्होंने गिग वर्कर्स से उनके कार्य अनुभव, दैनिक चुनौतियों तथा आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर गिग वर्कर्स ने एसी लाउंज जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इसे अपने लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

 

निरीक्षण के दौरान श्री यशपाल मीणा,नगर आयुक्त सह प्रबंध निदेशक पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here