Home राज्य बिहार Railways News:-दानापुर और साहिबगंज के मध्य श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का होगा...

Railways News:-दानापुर और साहिबगंज के मध्य श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

0
A Shravani Mela special train will operate between Danapur and Sahibganj

हाजीपुर: श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा दानापुर और साहिबगंज के मध्य 05 ट्रिप श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह स्पेशल दानापुर एवं साहिबगंज दोनों तरफ से दिनांक 02.08.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को गाड़ी सं. 13236/13235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय एवं ठहराव के अनुसार परिचालित की जाएगी ।

Indian Railway Recruitment Board Notification JOB Profiles:-https://x.com/RRB_Recruitment

गाड़ी सं. 03236 दानापुर-साहिबगंज श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक रविवार को दानापुर से 05.15 बजे प्रस्थान कर 10.45 बजे सुलतानगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13.45 बजे साहिबगंज पहुंचेगी । इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 03235 साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक रविवार को साहिबगंज से 15.20 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 00.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का पीरपैंती, भागलपुर, सुलतानगंज, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, पटना जंक्शन सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

यह ख़बर भी पढ़े:- बिहार के शिवनारायणपुर को मिला नया आधुनिक स्वरूप!

हावड़ा-नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल का बरबीघा स्टेशन पर ठहराव

श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा आसनसोल-जसीडीह-झाझा-किउल-शेखपुरा-अस्थावां-बिहार शरीफ-राजगीर के रास्ते हावड़ा और नटेसर के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 03001/03002 हावड़ा-नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल का बरबीघा स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। गाड़ी सं. 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 09.08 बजे बरबीघा पहुचेगी तथा यहां से 09.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 15.10 बजे बरबीघा पहुंचेगी तथा 02 मिनट पश्चात् 15.12 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version