विश्व युवा कौशल दिवस 2026: कौशल विकास मिशन से आत्मनिर्भर बने युवाओं का सम्मान, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन
लखनऊ | विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने युवाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के दौरान प्रदेश में हुए कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित विशेष पुस्तिका ‘कौशलम’ का भी विमोचन किया गया।
कौशल विकास मिशन और आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं को मिला सम्मान, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर।
“Yogi Adityanath मुख्यमंत्री (उत्तरप्रदेश):- https://x.com/myogiadityanath/status/2077310495292633276″
मुख्य बिंदु (Highlight)
- विश्व युवा कौशल दिवस-2026 पर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।
- कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं को किया गया सम्मानित।
- रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मिला सम्मान।
- ‘कौशलम’ पुस्तिका का हुआ विमोचन।
- पुस्तिका में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और प्रदेश में हुए कार्यों का उल्लेख।
- कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर सरकार का विशेष जोर।
- युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
- सभी युवाओं को विश्व युवा कौशल दिवस की शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना।

कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह भी खबर पढ़े :-नोएडा सेक्टर-62 की रजत विहार के मुख्य द्वार पर भारी जलभराव।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि आज प्रदेश का प्रत्येक युवा इस बात को लेकर आश्वस्त है कि डबल इंजन की सरकार उसके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं को विश्व युवा कौशल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।