नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नोएडा में देशभक्ति का अलग ही रंग देखने को मिला। 15 अगस्त 2026 को सामाजिक संस्था नव ऊर्जा युवा मंच की ओर से शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और देश के प्रति अपने सम्मान एवं समर्पण का संदेश दिया। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा में करीब 3,000 लोगों ने भाग लिया।
यात्रा की शुरुआत सेक्टर-21 के स्थित नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-4 से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए सेक्टर-31 के बी-ब्लॉक पार्क पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
3200 फीट का तिरंगा बना मुख्य आकर्षण
यात्रा में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान 3200 फीट लंबे तिरंगे ने खींचा। विशाल तिरंगे को संभालते हुए लोग एक साथ आगे बढ़े तो पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। रास्ते भर ‘भारत माता की जय,’ ‘वंदे मातरम्,’ और ‘जय हिंद’ के नारे गूंजते रहे।

तिरंगा यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, युवा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी शामिल हुए। आयोजन के दौरान लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
सांसद डॉ. महेश शर्मा भी यात्रा में हुए शामिल हैं।
तिरंगा यात्रा में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी भाग लिया। उन्होंने तिरंगे को देश के गौरव और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रम लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को भी नमन किया। सांसद की मौजूदगी से कार्यक्रम में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ गया।
Facebook:- https://www.youtube.com/@UnfoldPrime
शहीदों को श्रद्धांजलि देकर लिया संकल्प
यात्रा के समापन पर देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके त्याग को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया।
नव ऊर्जा युवा मंच के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा कि आयोजन का मकसद केवल तिरंगा यात्रा निकालना नहीं, बल्कि युवाओं और समाज के लोगों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उन वीरों के संघर्ष और बलिदान के बारे में बताना जरूरी है, जिनकी वजह से देश को आजादी मिली।
उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। तिरंगा यात्रा इसी भावना को समाज तक पहुंचाने का माध्यम बनी।
नारों से गूंजता रहा नोएडा।
विशाल तिरंगे के साथ आगे बढ़ती यात्रा के दौरान नोएडा की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। ‘जय हिंद,’ ‘वंदे मातरम्,’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा।
करीब तीन हजार लोगों की भागीदारी और 3200 फीट लंबे तिरंगे के कारण यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस के प्रमुख आयोजनों में आकर्षण का केंद्र बनी। आयोजन के जरिए संस्था ने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सम्मान का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।
यह भी खबर पढ़े:- GTTCIने भारत वैश्विक ताकत का उत्सव, विकसित भारत पर हुआ मंथन