हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत रविवार को मुख्यालय हाजीपुर में स्वच्छता शपथ और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ पर्यावरण के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों के साथ मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने हरित एवं स्वच्छ रेलवे परिसर के निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ
वृक्षारोपण कार्यक्रम से पहले अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार ने मुख्यालय हाजीपुर के प्रांगण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
रेलवे परिसरों में चल रहे जागरूकता अभियान
पूर्व मध्य रेल द्वारा 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों और अन्य रेल परिसरों में स्वच्छता, जन-जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रेलवे का उद्देश्य स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे यात्रियों, रेलकर्मियों और आम नागरिकों की दैनिक आदत का हिस्सा बनाना है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से रेलवे परिसरों को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
पूर्व मध्य रेल का संदेश: “स्वच्छ रेल–स्वच्छ परिसर–स्वच्छ पर्यावरण”।
यह भी खबर पढ़े:- चर्लपल्ली के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें | Sandhya Today