हाजीप। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। समस्तीपुर मंडल के लहेरियासराय स्टेशन पर नमो भारत रैपिड रेल और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दानापुर और सासाराम से चर्लपल्ली के बीच कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
लहेरियासराय में नमो भारत का दो मिनट का ठहराव
रेलवे के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 से गाड़ी संख्या 94803 जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल लहेरियासराय स्टेशन पर सुबह 6:28 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 6:30 बजे आगे रवाना होगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 94804 पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल रात 9:38 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी और 9:40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे के इस निर्णय से लहेरियासराय और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों को नमो भारत सेवा का लाभ लेने में सुविधा होगी।
जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी का भी ठहराव
इसी क्रम में 5 अक्टूबर 2026 से गाड़ी संख्या 13211 जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन पर सुबह 10:01 बजे पहुंचेगी और 10:03 बजे प्रस्थान करेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 13212 दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 10:43 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी तथा 10:45 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
चर्लपल्ली के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और सासाराम से चर्लपल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
गाड़ी संख्या 07049/07050 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चर्लपल्ली से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर से रवाना होगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर, बल्लारशाह और काजीपेट के रास्ते चलेगी।

इसके अलावा 07091/07092 हैदराबाद-दानापुर-हैदराबाद स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 07091 हैदराबाद से 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी, जबकि वापसी में 07092 दानापुर से 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
सासाराम-चर्लपल्ली के बीच भी विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 07041/07042 चर्लपल्ली-सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल का संचालन भी निर्धारित किया गया है। 07041 चर्लपल्ली-सासाराम स्पेशल 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वहीं 07042 सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल 9 अक्टूबर से 27 नवंबर तक निर्धारित दिनों में संचालित होगी।
पटना-चर्लपल्ली स्पेशल का बढ़ा परिचालन
रेलवे ने पटना और चर्लपल्ली के बीच पहले से चल रही 03253/03254 स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि में भी विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को तथा 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी।
रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन और अतिरिक्त ठहराव का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए लोगों को सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराना है।
यह भी खबर पढ़े:- DAV School Sector 56 Noida | Sandhya Today