Home Sport वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: एम्पीरिया मराठाज की जीत का सिलसिला जारी, हरियाणा हरिकेंस...

वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: एम्पीरिया मराठाज की जीत का सिलसिला जारी, हरियाणा हरिकेंस ने दिल्ली डायनामाइट्स को 2-1 से हराया

0
volleyball-champions-league-marathas-haryana-hurricanes-win

नोएडा। वॉलीबॉल चैंपियंस लीग में एम्पीरिया मराठाज और हरियाणा हरिकेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 2-1 से जीत लिए। नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में मराठाज ने राजस्थान स्पाइकर्स को, जबकि हरियाणा हरिकेंस ने दिल्ली डायनामाइट्स को शिकस्त दी।

एम्पीरिया मराठाज ने राजस्थान स्पाइकर्स को दी मात

एम्पीरिया मराठाज ने राजस्थान स्पाइकर्स के खिलाफ मुकाबले की दमदार शुरुआत की। टीम ने पहले सेट में 21-18 और दूसरे सेट में 21-19 से जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त बना ली। राजस्थान स्पाइकर्स ने तीसरे सेट में वापसी करते हुए 21-18 से जीत हासिल की, लेकिन शुरुआती दो सेट में मिली बढ़त के दम पर मराठाज ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।

राजस्थान स्पाइकर्स के अनीकेत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि एम्पीरिया मराठाज के अशिक वी. एलन को इम्पैक्ट प्लेयर का सम्मान मिला।

जीत के बाद अशिक वी. एलन ने कहा कि टीम ने शुरुआती सेट में अच्छा प्रदर्शन किया और दबाव के बीच संयम बनाए रखा। उन्होंने आगे के मुकाबलों में भी इसी लय को बरकरार रखने की उम्मीद जताई।

Facebook: https://www.facebook.com/sandhyatoday

 

volleyball-champions-league-marathas-haryana-hurricanes-win
वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: मराठाज और हरियाणा हरिकेंस की जीत

हरियाणा हरिकेंस ने दिल्ली डायनामाइट्स को हराया।

दिन के दूसरे मुकाबले में हरियाणा हरिकेंस ने दिल्ली डायनामाइट्स को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हरियाणा ने पहले सेट में 21-20 और दूसरे सेट में 21-19 से जीत हासिल की। इसके बाद दिल्ली डायनामाइट्स ने तीसरे सेट में आक्रामक खेल दिखाते हुए 21-14 से मुकाबला जीता, लेकिन टीम मैच अपने नाम नहीं कर सकी।

हरियाणा हरिकेंस के चिराग यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि तारिक सकलैन को इम्पैक्ट प्लेयर का खिताब मिला।

चिराग यादव ने टीम की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर धैर्य बनाए रखा और रणनीति के अनुसार खेला। उन्होंने कहा कि शुरुआती दो सेट में मिली जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया और अब टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी।

दोनों मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। एम्पीरिया मराठाज और हरियाणा हरिकेंस की जीत ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग के रोमांच को और बढ़ा दिया।

यह भी खबर पढ़े:- FIFA: स्पेन, फ्रांस और अर्जेंटीना जीतने की दौड़ में सबसे आगे | Sandhya Today

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version