Homeराज्यबिहारपूर्व मध्य रेल मुख्यालय में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक, दिया सामूहिक जिम्मेदारी...

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक, दिया सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश

हाजीपुर। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत पूर्व मध्य रेल के मुख्यालय हाजीपुर में ‘स्वच्छता किसकी जिम्मेदारी’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यांत्रिक विभाग (पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था विभाग) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सोनपुर मंडल की स्काउट्स टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलकर्मियों और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए बताया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक और रेलकर्मी का सामूहिक दायित्व है। नाटक के माध्यम से लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Facebook- https://www.facebook.com/sandhyatoday

महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने की प्रस्तुति की सराहना

नुक्कड़ नाटक के आयोजन के दौरान पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग, अपर महाप्रबंधक श्री अमरेंद्र कुमार और प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अतुल प्रियदर्शी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्सुकता के साथ नाटक देखा और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने स्काउट्स टीम को नुक्कड़ नाटक का संक्षिप्त वीडियो तैयार करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य वीडियो को पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर प्रदर्शित कर यात्रियों और आमजन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है।

रेलवे स्टेशनों पर भी होगा नुक्कड़ नाटक का मंचन

महाप्रबंधक ने टीम को पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों पर भी इस नुक्कड़ नाटक का मंचन करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के दौरान साफ-सफाई के महत्व को व्यापक स्तर पर प्रचारित करना और रेलकर्मियों एवं यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी तथा सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।

यह भी खबर पढ़े- गौतमबुद्धनगर को रेल सुविधा की सौगात | Sandhya Today

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments