Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeदुनियाग्राउंड फ्लोर टावर ओ के नीचे जबरदस्ती बनाया जा रहा है गार्बेज...

ग्राउंड फ्लोर टावर ओ के नीचे जबरदस्ती बनाया जा रहा है गार्बेज कलेक्शन सेंटर लोगों का हंगामा और विरोध

 

ग्राउंड फ्लोर टावर ओ के नीचे जबरदस्ती बनाया जा रहा है गार्बेज कलेक्शन सेंटर लोगों का हंगामा और विरो

 

में टावर ओ के ग्राउंड फ्लोर पर गार्बेज वेस्ट एरिया बनाने को लेकर निवासियों और प्रबंधन के बीच हंगामा हुआ। निवासियों का आरोप है कि बिना किसी सूचना और लोगों के स्वास्थ्य को अनदेखी करते हुए आने-जाने वाले रास्ते पर गार्बेज वेस्ट रूम तैयार किया जा रहा है। जिसका निवासियों के द्वारा विरोध किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई है। इस मामले को बढ़ते देखकर निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शिकायत दी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

 

निवासियों ने बताया कि गौड़ सिटी 2 के 14 एवेन्यू में चार हजार से अधिक परिवार रह रहे है। इस एवेन्यू के एक टावर के माइंस वन पार्किंग एरिया में पहले गार्बेज वेस्ट रूम बनाया गया। जिसकी वजह से टावर आई में रहने वाले परिवारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। लोगों को पार्किंग एरिया में आने-जाने में काफी दिक्कत रहती थी। आरोप है कि इस समस्या

 

को देखते हुए लोगों ने एकजुट होकर एनजीटी में मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद एनजीटी ने प्रबंधन की फटकार लगाते हुए वेस्ट गार्बेज प्लांट पार्किंग एरिया से हटाकर ओपन एरिया में करने के निर्देश दिए थे। निवासियों का आरोप है कि इसके बाद ही बिना किसी सूचना और लोगों की सेहत का ध्यान न करते हुए टावर ओ के ग्राउंड फ्लोर मे गार्बेज वेस्ट प्लांट स्थापित किया जा रहा था। जिसका निवासियों ने विरोध किया और यहां पर कार्य न करने के लिए मांग। एक दिन लोगों की बात सुनने के बाद अगले दिन फिर काम शुरू किया गया। जिससे लोग आक्रोशित हुए और एकजुट होकर हंगामा किया। लोगों ने मेटिनेस टीम और प्रबंधन के खिलाफ

 

जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए गार्बेज वेस्ट एरिया और प्लांट न बनाने के लिए मांग की। लोगों ने कहा कि गार्बेज वेस्ट एरिया बन जाने के कारण बदबू फैलेगी, साथ ही बीमारियों पूरे एवेन्यू में बढ़ेगी। इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे है। लोगों ने एकजुट होकर ग्रेनो प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने भी न लगाने के लिए निर्देश दिए है। मामले में मेटिनेंस हेड संजीव त्यागी ने बताया कि मैनेजमेंट की तरफ से जिन कार्यों को बोला जाता है, वे कार्य मेटिनेस की टीम करती है। गार्बेज वेस्ट रूम और प्लांट बनाने से जुड़ी जानकारी मेरी पास नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments