Homeदेशकेंद्र की मोदी सरकार में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है।

केंद्र की मोदी सरकार में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है।

नई दिल्ली:-केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में बदलाव की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय  तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे। उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो चुका है और हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में उन्हें दोबारा सदन के लिए नामित नहीं किया गया।

राज्यसभा चुनाव के बाद से ही केंद्र सरकार में संभावित फेरबदल की चर्चाएं तेज थीं। इसी क्रम में जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा सामने आया है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि उन्हें जल्द ही कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बनाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

वहीं, राज्यसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम भी चर्चा में रहा था। उन्हें भी राज्यसभा नहीं भेजा गया और उन्होंने संकेत दिया है कि अब वे पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments