Homeराज्यबिहारNalanda Open University:-बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचे नालंदा खुला विश्वविद्यालय,...

Nalanda Open University:-बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचे नालंदा खुला विश्वविद्यालय, PM-USHA परियोजना के तहत आधुनिक स्टूडियो का लोकार्पण

राज्यपाल ने मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के सकारात्मक उपयोग पर दिया जोर, विश्वविद्यालय परिसर का किया निरीक्षण।
नालंदा:-नालंदा खुला विश्वविद्यालय में बिहार के माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का आगमन हुआ। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार सिंह तथा विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के समन्वयक एवं शिक्षकों में प्रोफेसर बीना प्रसाद, प्रोफेसर बद्री नारायण सिंह, प्रोफेसर बी. के. मिश्रा, प्रोफेसर पूनम सिंह, प्रोफेसर पी. के. पोद्दार, प्रोफेसर श्याम नंदन, प्रोफेसर विमला प्रसाद, प्रोफेसर धर्मशीला प्रसाद, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. पल्लवी, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, सरफराज आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंचे नालंदा खुला विश्वविद्यालय, PM-USHA परियोजना के तहत आधुनिक स्टूडियो का लोकार्पण
bihar-governor-syed-ata-hasnain-visits-nalanda-open-university-pm-usha-studio-inauguration
माननीय कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय परिसर का भौतिक निरीक्षण किया तथा प्रधानमंत्री उषा (PM-USHA) परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का विधिवत लोकार्पण किया।
अपने संबोधन में कुलाधिपति ने कहा कि वर्तमान समय मास मीडिया और संचार का युग है। अपनी बातों, उपलब्धियों एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से दुनिया तक पहुंचाने के लिए आधुनिक संचार माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध का नालंदा की धरती से गहरा संबंध है, किंतु विश्व के अनेक लोगों को इसकी समुचित जानकारी नहीं है, क्योंकि हम अपनी विरासत और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि वे मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का बुद्धिमत्तापूर्ण एवं सकारात्मक उपयोग कर समाज तथा राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का नालंदा खुला विश्वविद्यालय दौरा।
  • कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार और विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत।
  • विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया।
  • PM-USHA परियोजना के तहत ऑनलाइन क्लास स्टूडियो और मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का लोकार्पण।
  • मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के सकारात्मक उपयोग पर दिया विशेष जोर।
  • नालंदा और गौतम बुद्ध की विरासत के वैश्विक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई।
  • विद्यार्थियों और शिक्षकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान।
  • कार्यक्रम में राज्य एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

पर्यटन बिहार :- Department of Tourism, Government of Bihar

कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विश्वविद्यालयों की प्रगति एवं विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण करने की कुलाधिपति की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय इस महत्वपूर्ण पहल की प्रथम कड़ी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा कुलाधिपति के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मिली आधुनिक डिजिटल सुविधाएं!
Nalanda Open University gets modern digital facilities!
कार्यक्रम में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, नालंदा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक  भारत सोनी, अपर समाहर्ता  राजीव रंजन कुमार सिन्हा, सहित राज्य एवं जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. किरण पाण्डेय ने किया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वविद्यालय परिवार ने माननीय कुलाधिपति के मार्गदर्शन को विश्वविद्यालय के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments