Homeराज्यबिहारICONIC PERSONALITY OF BIHAR AWARD 2026: पटना के ताज होटल में आयोजित...

ICONIC PERSONALITY OF BIHAR AWARD 2026: पटना के ताज होटल में आयोजित राष्ट्रीय बिजनेस इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में हुईं सम्मानित, ईशा देओल 

पटना। राजधानी पटना के प्रतिष्ठित होटल ताज में आयोजित “ICONIC PERSONALITY OF BIHAR AWARD 2026” बिजनेस इवेंट राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र रहा। इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए उद्योगपतियों, स्टार्टअप संस्थापकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नूरगढ़ पंचायत की मुखिया जूली यादव भी मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में उपस्थित रहीं और उन्हें उनके सामाजिक योगदान एवं नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री Esha Deol से विशेष मुलाकात हुई। इस अवसर पर बिहार सहित देश के कई राज्यों से आए कारोबारियों, उद्योगपतियों और युवा उद्यमियों के साथ ब्रांड विस्तार, निवेश की संभावनाओं, स्टार्टअप संस्कृति और आधुनिक बिजनेस मॉडल पर विस्तृत चर्चा हुई। विभिन्न संस्थाओं की कार्यप्रणाली, निवेश रणनीति और भविष्य की योजनाओं को भी समझने का अवसर मिला। इस संवाद का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना, नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करना और निवेश के बेहतर अवसरों पर विचार-विमर्श करना था।

इस राष्ट्रीय बिजनेस इवेंट का आयोजन BIB Company के डायरेक्टर Alok Kumar के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बिहार सहित देशभर से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में उद्यमिता और निवेश के क्षेत्र में तेजी से सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं और ऐसे आयोजन युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं।

 

ICONIC PERSONALITY OF BIHAR AWARD 2026, Patna Taj Hotel Event,
नूरगढ़ पंचायत की मुखिया जूली यादव भी मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में उपस्थित रहीं

 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज के दौर में किसी भी व्यवसाय की सफलता केवल उत्पाद या सेवा पर नहीं, बल्कि उसकी मजबूत ब्रांड पहचान, नवाचार और नेटवर्किंग पर भी निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय मंच उद्योग जगत के लोगों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने, नई साझेदारियां विकसित करने और निवेश के नए अवसर तलाशने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

Facebook:24News 24/7 Bihar Jharkhand

 

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने आयोजन समिति और BIB Company के डायरेक्टर आलोक कुमार का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के बिजनेस इवेंट बिहार को निवेश, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही सभी प्रतिभागियों, उद्यमियों और आयोजकों का धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की उम्मीद जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments