Home राज्य उत्तर प्रदेश जन्मदिन पर डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार, सेवा संकल्प को आगे...

जन्मदिन पर डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार, सेवा संकल्प को आगे बढ़ाने की कही बात

0
जन्मदिन पर डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार, ‘सेवा संकल्प’ को आगे बढ़ाने की कही बात

नोएड। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों की ओर से मिली शुभकामनाओं एवं स्नेह के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए, एओए, सामाजिक संस्थाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और आत्मीयता उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह समाज और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोबारा याद करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरणा लेते हुए वह अपने ‘सेवा संकल्प’ को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों द्वारा दिए गए स्नेह और विश्वास को वह अपनी प्रेरणा और दायित्व दोनों के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की जरूरतों को समझते हुए जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देने का उनका प्रयास जारी रहेगा।

निराश्रित लोगों के बीच मनाया जन्मदिन

जन्मदिन के अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ‘अपना घर अपना आश्रम, नोएडा’ पहुंचे। यहां उन्होंने निवासरत निराश्रित एवं बेसहारा लोगों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया। उन्होंने सभी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के बीच समय बिताना उनके लिए विशेष अनुभव है। उन्होंने जन्मदिन के अवसर को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए लोगों के साथ आत्मीयता का संदेश दिया।

डॉ. महेश शर्मा ने जन्मदिन पर जताया आभार, ‘सेवा संकल्प’ को आगे बढ़ाने की कही बात
सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने ‘अपना घर अपना आश्रम नोएडा’ पहुंचकर निराश्रित लोगों के बीच भोजन कराया।

डॉ. महेश शर्मा ने जन्मदिन पर जताया आभार, ‘सेवा संकल्प’ को आगे बढ़ाने की कही बात

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में विधायक तेजपाल नागर, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, और पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी शामिल रहे।

इसके अलावा चेयरमैन भगवान दास सिंघल, चेयरमैन दीपक, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सत्यप्रकाश सिंह, सुरेश चंद शर्मा, प्रशांत त्यागी, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा, सत्यानारायण महावर, शशिधर उपाध्याय, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार कुशवाहा, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन यादव, देवा भाटी, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, योगेंद्र चौधरी, महेश अवाना, विनोद शर्मा, डिम्पल आनंद, गोपाल गौर, भूपेंद्र सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग और राजेश सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

अंत में डॉ. महेश शर्मा ने जन्मदिन पर प्राप्त सभी शुभकामनाओं, आशीर्वाद और स्नेह के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों का यह विश्वास उन्हें भविष्य में भी समाज और जनता की सेवा के लिए निरंतर काम करने की प्रेरणा देता रहेगा।

 

यह भी खबर पढ़े:- नोएडा में भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू | Sandhya Today

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version