पटना/हाजीपुर:-
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ZRUCC (Zonal Railway Users Consultative Committee) की बैठक मंगलवार को पटना में संपन्न हुई। बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेल अवसंरचना के विकास और यात्रियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शामिल माननीय सांसदों, विधायक एवं समिति के सदस्यों ने पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में बेहतर रेल सेवाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यात्री सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
ZRUCC बैठक की प्रमुख बातें:
- पटना में आयोजित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक में 06 माननीय सांसद, 01 विधायक और समिति के 30 अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
- बैठक में रेल यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी, नई योजनाओं और जन आकांक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
- माननीय सदस्यों ने पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में चल रहे नई रेल लाइन निर्माण, रेल लाइन दोहरीकरण और स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की सराहना की।
- सांसदों और सदस्यों ने वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस सहित नई ट्रेनों के संचालन और विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलवे का आभार जताया।
- बैठक में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और रेल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर सुझाव दिए गए।
- महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि ZRUCC सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव यात्री सेवाओं को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- उन्होंने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
- अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने सभी सदस्यों को बैठक में शामिल होने और बहुमूल्य सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया।
बैठक में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि
बैठक में सांसद
- उपेन्द्र कुशवाहा
- रामप्रीत मंडल
- अशोक कुमार यादव
- चन्द्र प्रकाश चौधरी
- विष्णु दयाल राम
- शांभवी
एवं विधायक रामनिवास शाह सहित ZRUCC के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रेलवे की प्राथमिकता: यात्री सुविधा और बेहतर सेवाएं
महाप्रबंधक ने कहा कि पूर्व मध्य रेल उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और दक्षता बढ़ाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समिति के सुझावों से रेल सेवाओं को और अधिक यात्री अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।






