नोएडा। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में आज भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश शर्मा, भाजपा नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष महेश चौहान और राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उद्योग संवाद के प्रधान संपादक अमित गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रामलीला के दौरान राजा दशरथ के दरबार, महर्षि विश्वामित्र के आगमन, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध, मारीच को समुद्र में फेंकने, खर-दूषण वध तथा अहिल्या उद्धार जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इसके बाद महाराजा जनक द्वारा महर्षि विश्वामित्र का सम्मान, राम-लक्ष्मण का जनकपुरी भ्रमण और पुष्प वाटिका में भगवान श्रीराम एवं माता सीता की प्रथम भेंट का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा।
ये होंगे अति विशिष्ट अतिथि।
कार्यक्रम में डॉ. वी.के. गुप्ता (सुमित्रा हॉस्पिटल), दीपक अग्रवाल (राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन), सुदेश गुप्ता और राजीव गुप्ता (डिप्टी एसपी) अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में ओमवीर अवाना, अमित त्यागी, चंदगी राम यादव (जिला महामंत्री), वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण चौहान और सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर-18 स्थित सौरभ डायमंड के सौरभ अग्रवाल करेंगे।

आयोजन समिति के पदाधिकारी
रामलीला आयोजन समिति में चेयरमैन मनोज अग्रवाल (सीएमडी, प्रिया गोल्ड), वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन एवं पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सीए मनोज अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
समिति के अन्य सदस्यों में पं. कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंघल, मुकेश शर्मा, पीयूष गोयल, कार्तिक मिश्रा, मदन शर्मा, वी.के. राणा, राहुल गुप्ता, देवेंद्र गंगल, सुभाष भाटी, नरेश कुच्छल, सौरभ गोविल, मनोज चौहान, राजीव कपूर, राजीव अग्रवाल, सुमित खारी, कुलदीप शर्मा, अमित कुमार पालड़ीवाल, संजीव गुप्ता, भूपेंद्र मित्तल, ओ.पी. गुप्ता, ओमकार सिंह, मुकेश गुप्ता, प्रवीण बंसल, वीरेंद्र गर्ग, पी.के. अग्रवाल, राजीव मित्तल, महेश चंद्र अग्रवाल, अनुज गुप्ता, राजेंद्र गोयल, ललित सिंगला, शशिकांत ठाकुर, राकेश सलूजा, महेश अग्रवाल, राजेश सिंघला, मनोज कुमार गुप्ता और असीम जगिया शामिल हैं।
समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और महासचिव गिर्राज अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, अतिथियों और श्रद्धालुओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
नोएडा में मुकेश शर्मा और महेश चौहान ने पूजा-अर्चना के साथ किया रामलीला के दूसरे दिन का शुभारंभ।
राम की लीला से प्रत्येक व्यक्ति को सीख लेनी चाहिए और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए: मुकेश शर्मा
रामलीला में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और पुष्प वाटिका में राम-सीता मिलन का हुआ मंचन
नोएडा। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी, सेक्टर-46, नोएडा की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन सोमवार को वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शर्मा और भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष महेश चौहान ने पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम की लीला से प्रत्येक व्यक्ति को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते हुए विजय प्राप्त की थी। प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।
भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि रामलीला में ऐसे अनेक प्रसंग हैं, जो समाज को नैतिकता, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देते हैं। रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा देने वाला माध्यम भी है। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उनका अनुसरण करना चाहिए।

गणेश पूजन के साथ शुरू हुई रामलीला
कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल और उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता भी उपस्थित रहे।
दूसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ पं. कृष्णा स्वामी ने गणेश पूजन के साथ किया। इसके बाद राजा दशरथ का दरबार, महर्षि विश्वामित्र का आगमन और भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने के प्रसंगों का मंचन हुआ।
महर्षि विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा ताड़का एवं सुबाहु के संहार, मारीच को समुद्र की ओर फेंकने, खर-दूषण वध और अहिल्या उद्धार के दृश्य प्रस्तुत किए गए। इसके बाद महाराजा जनक द्वारा महर्षि विश्वामित्र का सम्मान, राम-लक्ष्मण का जनकपुरी भ्रमण और पुष्प वाटिका में भगवान श्रीराम एवं माता सीता की भेंट का भावपूर्ण मंचन किया गया।
इन प्रसंगों के माध्यम से धर्म, मर्यादा, गुरु के प्रति सम्मान और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
Facebook: https://www.facebook.com/sandhyatoday
गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वी.के. गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सुदेश गुप्ता, और राजीव गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा महामंत्री अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, चंदगी राम यादव, अरुण चौहान, और संजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
आयोजन समिति के चेयरमैन मनोज अग्रवाल (सीएमडी, प्रिया गोल्ड), वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन एवं पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पं. कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंघल, पीयूष गोयल और कार्तिक मिश्रा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
रामलीला के आयोजन में सहयोग देने वालों में सुशील गुप्ता, अभिषेक जैन, सुनील जैन, डॉ. कपिल सिंघल, विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गौरव छावड़ा, कुलदीप गुप्ता, अखिल जैन, अरुण गोयल, राजेश गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, राम अवतार सिंह, विजय अग्रवाल, दीपक सिंघल, बिमलेन्दु कुमार, सौरभ अग्रवाल, सौरभ कुमार, पीयूष द्विवेदी, नवीन सोनी, सचिन सिंघल, राजकुमार गोयल, गौरव मित्तल, कैलाश गर्ग, दीपांशु अग्रवाल, श्रीधर गोयनका और अमित प्रकाश सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने सभी अतिथियों, आयोजन समिति के सदस्यों, सहयोगकर्ताओं और रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी खबर पढ़े :- नोएडा स्टेडियम रामलीला | Sandhya Today


