भारतीय रेलवे के द्वारा 05 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
हाजीपुर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अविध में विस्तार किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
1. गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल – कोटा-ईदगाह आगरा-प्रयागराज -डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते उधना और मधुबनी के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। अब गाड़ी सं. 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 31.07.2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 02.08.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को परिचालित की जाएगी ।
2. गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल – कोटा-ईदगाह आगरा-प्रयागराज-डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते उधना और हसनपुर रोड के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। अब गाड़ी सं. 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 26.07.2026 तक प्रत्येक रविवार परिचालित की जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी ।
3. गाड़ी संख्या 09343/09344 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल – इंदौर-उज्जैन-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते डॉ. अम्बेडकर नगर और पटना के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09343/09344 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी सं. 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल अब 30.07.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जाएगी । गाड़ी सं. 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल अब 31.07.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।
4. गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल – भुसावल-जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते वलसाड और दानापुर के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी सं. 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल अब 27.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी । गाड़ी सं. 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल अब 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी ।
इसके साथ ही अहमदाबाद और पटना के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09447/48 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल को एक और फेरा चलाने का निर्णय लिया गया है। अब गाड़ी सं 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल अहमदाबाद से 01.07.26 को तथा गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल पटना से 03.07.26 को भी परिचालित की जाएगी


