Homeशिक्षाराजस्थान राजभवन में उत्तर प्रदेश के शिक्षकों का सम्मान, दस पदाधिकारियों को...

राजस्थान राजभवन में उत्तर प्रदेश के शिक्षकों का सम्मान, दस पदाधिकारियों को मिला ‘शिक्षक श्री सम्मान’

नोएडा/जयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से राजस्थान राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय एवं उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों को ‘शिक्षक श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं बलिया निवासी डॉ. संजय यादव के नेतृत्व में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के 10 पदाधिकारी सम्मानित।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कुल दस पदाधिकारियों को ‘शिक्षक श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शिरोमणि, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. गुरु प्यारी, डॉ. मधुरेश दीक्षित, मंडल संगठन मंत्री बरेली डॉ. रजत सिंह, उन्नाव के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव, बलिया के जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रदा सिंह, चंदौली की जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि शर्मा, मथुरा के जिला अध्यक्ष डॉ. शेषनाथ यादव, बलिया के जिला मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

9 अगस्त को आगरा

समारोह के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. राजेश शर्मा.ने राज्यपाल को आगामी 9 अगस्त को आगरा में आयोजित होने वाले संगठन के राष्ट्रीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आवश्यक औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस खबर को भी पढ़ें:-

  https://sandhyatoday.com/indian-passport/?amp=1

संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय यादव इस सम्मान को पूरे संगठन और शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने सभी सम्मानित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शिक्षा के उत्थान और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments