अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हुई गड़बड़ियों और गबन की भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सीबीआई जाँच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
नोएडा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हुई गड़बड़ियों और गबन की भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सीबीआई जाँच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।एक पत्र लिखकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि मीडिया से प्राप्त समाचारों के अनुसार ट्रस्ट में व्यापक पैमाने पर चढ़ावे के पैसे का गबन और दुरुपयोग हुआ है और वह भी ट्रस्ट के कर्मचारियों के द्वारा।उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक और धर्मविरोधी हरकत में कुछ ट्रस्टियों की भी संलिप्तता हो सकती है।
शर्मा ने कहा कि इस घटना से देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।हिंदुओं की आस्था को गहरा धक्का पहुंचा है,इसलिए इस प्रकरण की निष्पक्ष जाँच सीबीआई से कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
मुन्ना कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री से पुराने ट्रस्टियों को हटाने और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है।


